फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married womenDead body recoverd

अपडेट..... फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 06 Jul 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married womenDead body recoverd
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खवास बारी गांव में एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी आलोक प्रसाद व नायब तहसीलदार भी वहां पहुंच गए और लोगों से जानकारी हासिल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक खवासबारी गांव निवासी 22 वर्षीय नेहा यादव ने गांव के ही निवासी उग्रसेन यादव से साल भर पहले कोर्ट मैरिज की थी। पति उग्रसेन यादव गुजरात में काम करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात वह अपने कमरे में रोज की भांति खाना खाकर सोने गई। सुबह उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद देख परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख वे दंग रह गए। अंदर नेहा छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रही थी। मृतका नेहा के ससुर मनीराम यादव ने पुरानी बस्ती पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। नेहा के पिता ने दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाते हुए पति उग्रसेन, ससुर, ननद, जेठ और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed