फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman's body found hanging in suspicious condition

Basti News: संदिग्ध हालत में लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 05 Nov 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in suspicious condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज क्षेत्र के हर्रैया गांव की विवाहिता का सोमवार की सुबह छत के कुंडे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के पीछे की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मायके के लोगों ने अभी तहरीर या बयान नहीं दिया है। पुलिस विवाहिता के पति से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के शिव बखरी गांव निवासी रामचंदर की 20 वर्षीय बेटी सुकन्या की शादी जुलाई में लालगंज क्षेत्र के हर्रैया निवासी राजन पुत्र जगमोहन से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के एक माह बाद अगस्त में राजन मुंबई चला गया। सुकन्या ससुराल में सास.ननद, ससुर तथा देवर के साथ रहती थी।
परिजनों ने बताया कि सुबह परिवार के सभी लोग खेत में धान की कटाई करने गए थे। घर पर सुकन्या अकेली थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजे खेत से लौटे देवर ने बरामदे में फंदे के सहारेभाभी का शव लटका देखा। दूरभाष पर परिजनों सहित मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज के थानाध्यक्ष सुनील गोंड ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।श
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed