फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman was murdered by strangulation

गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या

Mon, 26 Jul 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman was murdered by strangulation
गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में 20 जुलाई को हुई विवाहिता की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मृतका रिया के भाई की तहरीर पर आरोपित पति समेत तीन के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नेवरी गांव निवासी प्रभुदयाल प्रजापति की बेटी सनूपा उर्फ रिया (23) की शादी सोनहा थाने के बसडिलिया गांव निवासी गंगाधर प्रजापति के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। गंगाधर मुंबई शहर के नासिक में रहता है। पिछले दिनों वह घर आया था और इसी महीने वह गांव से नासिक गया। मृतका के भाई रतन प्रजापति की तहरीर के अनुसार उनके बहनोई ने ही उसे 20 जुलाई मंगलवार सुबह सात बजे मोबाइल फोन पर कॉल करके बहन की मौत हो जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उसके बाद रतन अपनी मां के साथ बसडिलिया पहुंचे तो लोग अर्थी लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। शक होने पर मां ने बेटी का चेहरा देखने के लिए अर्थी रोक ली। गले में काला निशान देख अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के भाई का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या गला दबाकर की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिया के ससुर बेचनराम, सास और पति गंगाधर के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed