फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman turned out of the house over dowry.

Basti News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 30 Sep 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman turned out of the house over dowry.
कलवारी। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के मामले में कलवारी पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक दिनेश यादव को सौंपी है।
विज्ञापन

डेल्हवा निवासी संजू पुत्री राम सुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले विशेनपुर निवासी सोहनलाल से हुई थी। शादी में मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। उसका दो वर्षीय बेटा समर भी है। आरोप है कि पति करीब तीन वर्ष से पत्नी और बच्चे के खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। पति सोहनलाल, सास कोयला देवी, देवर राम अवतार और ननद आरती, भारती व सुंदरी मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे।
विज्ञापन

संजू के अनुसार 25 अगस्त की रात गाली-गलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed