फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman thrown out of house for not getting motorcycle as dowry

Basti News: दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 18 Apr 2024 03:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not getting motorcycle as dowry
- नगर थाने के पिपरा गौतम गांव में हुई है पीड़िता की शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार/गोटवा, बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम की रहने वाली सायरा खातून ने नगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने से ससुराल के लाेगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसने नगर थाने में गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। वहीं एसओ जयवर्धन सिंह का कहना है कि महिला और उसकी मां देर रात थाने आए थे। दोनों ने सुबह थाने पर आकर प्रार्थनापत्र देने के लिए कहा गया था। प्रार्थनापत्र मिलने पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी पिपरा गौतम निवासी शमशेर अली के साथ लगभग तीन साल पहले हुई थी। कुछ दिनों से उसकी मां की तबीयत खराब होने की वजह से वह अपने मायके गांधीनगर आई हुई थी। सोमवार को उसका पति मायके से उसे साथ लेकर पिपरा गौतम आया। जहां उसकी सास खतीजा तथा ननद कुल्ली उसे गाली देने लगी। विरोध करने पर देवर शेरु, सास खतीजा, ननद कुल्ली और पति शमशेर ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की सूचना उसने फोन पर अपनी मां को दी। सूचना मिलते ही उसकी मां अमीना और उसकी बहन रूबी उसके घर आए तो उपरोक्त चारों उसकी मां और बहन को मारने लगे तथा उसे भी दुबारा मारा तथा घर से भगा दिया। कहा कि अब मोटरसाइकिल लेकर ही यहां आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed