{"_id":"60f708f58ebc3e6d8e5cb2f4","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-basti-news-gkp402596725","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
सोनहा थानाक्षेत्र के बसडिलिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र के बसडिलिया गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बसडिलिया गांव निवासी गंगाधर प्रजापति की 23 वर्षीय पत्नी सनूपा उर्फ रिया मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। जिसकी सूचना रिया के ससुर बेचन प्रजापति ने नासिक में रह रहे अपने बेटे गंगाधर को दी। गंगाधर ने यह बात अपने साले रतन को दी। सूचना मिलते ही रतन अपनी मां के साथ बसडिलिया पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे बहन की अर्थी को रुकवाकर उसका चेहरा दिखाने की गुजारिश की। इस दौरान रतन की मां ने बेटी का चेहरा देखने के लिए जैसे ही कफन हटाया उसके गले में काला निशान देखकर हैरान रह गई। बेटे रतन को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस बुलाने की बात कही। जिस पर रतन ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा व तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि रतन की ओर से दी गई सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
2017 हुई थी शादी
सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के नेवरी गांव निवासी 23 वर्षीय सनूपा का विवाह वर्ष 2017 में बसडिलिया गांव के गंगाधर प्रजापति के साथ हुआ था। जिससे उसकी तीन वर्ष की एक बेटी रेनू और दो माह का एक बेटा अंकित है।