फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married's body found hanging from noose in gaur

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 25 Sep 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging from noose in gaur
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

गौर। थाना क्षेत्र के केसरई गांव की 30 वर्षीय विवाहिता सीमा का घर के अंदर छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। रविवार को सुबह जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला तो देखा कि विवाहिता का शव लटका है। घटना की सूचना लोगों ने गौर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में जुट गई है। केसरई गांव के कृष्ण कुमार यादव की शादी करीब 12 वर्ष पहले सीमा से हुई थी। उन दोनों के तीन बच्चे हैं। पति कृष्ण कुमार मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर विवाहिता अपने तीनों बच्चों और सास के साथ रहती थीं।
विज्ञापन

शाम को खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ घर में सोने चली गईं। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। बाद में देखा गया कि अंदर सीमा छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकी थी। विवाहिता का शव देख सास अचेत हो गईं। तभी आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed