{"_id":"62ae351b0372f54a6f7d60cd","slug":"marreid-women-died-basti-news-gkp440803368","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
सिकंदरपुर (बस्ती )। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नवनिधि राय गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता राधिका अपने कमरे में मृत पाई गई। मृतका के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परशुरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मृतका के पिता दूधनाथ ने पुलिस को बताया कि 17 जून की शाम राधिका के ससुराल वाले उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए थे। बेटी का शरीर पीला पड़ा हुआ था। शनिवार सुबह जब उसके कमरे में गए तो वह अपने बिस्तर पर मृत मिली। पिता ने बताया कि मृत राधिका का विवाह दो माह पहले जिले के छावनी थाना क्षेत्र के खेसुआ गांव के उमेश कुमार राजभर के साथ हुआ था। उमेश गांव में ही रहकर खेती का काम करता है। दूधनाथ ने कहा कि उसके ससुराल के लोगों ने बार-बार फोन कर राधिका के बीमार होने की बात बता कर मायके ले जाने की बात कही थी और शुक्रवार को उसके जेठ और जेठानी लाकर उसे मायके में छोड़ गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी परशुरामपुर अरविंद कुमार शाही ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत किन कारणों से हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।