फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Marpeet- case on 9 accused

मारपीट के तीन मामलों में नौ पर मुकदमा

Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Marpeet- case on 9 accused
मारपीट के तीन मामलों में नौ पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
लालगंज थाने के रौतापार निवासी बसीरून्निशा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव की श्वेता, पल्लवी, श्यामबहादुर की पत्नी और अमईपार निवासी अजय चौधरी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा बोधी निवासी जगप्रसाद का आरोप है कि गांव के रामनरेश, रामआशीष, ओमप्रकाश और धर्मेन्द्र मेरी जमीन में छप्पर रख रहे थे। मना किया तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी और मारने के लिए दौड़ा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के औसापुर निवासी राजकुमार का आरोप है कि गांव का रहने वाला मनीष यादव तीन अप्रैल को उनकी दुकान पर आया और बिना किसी कारण के अपशब्द कहने लगा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed