{"_id":"67d1d63e73f15ff661034a34","slug":"markets-are-bustling-with-buyers-on-holi-basti-news-c-207-1-kld1003-133346-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली पर बाजार गुलजार उमड़ी खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली पर बाजार गुलजार उमड़ी खरीदारों की भीड़
Thu, 13 Mar 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
ड्राई फ्रूट्स खरीदती महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर बाजार गुलजार है। रंग-गुलाल, पिचकारी, कपड़े, मिष्ठान की दुकानों पर गुझिया की खरीदारी तेज हो गई है। बाजार होली के रंग से सराबोर है। महिला, पुरुष और बच्चे खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे है। बुधवार को रात 10स बजे तक बाजार में रौनक नजर आई।
दोपहर बाद बाजार मे भीड़ बढ़ गई। गांधीनगर में रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखी। पुरानी बस्ती स्थित पांडेय बाजार के थोक बाजार में रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी का स्टाक खत्म होने पर गोरखपुर से दोबारा मंगाना पड़ा।
कंपनीबाग, मंगल बाजार समेत अन्य बाजारों में रात 10 बजे तक चहल-पहल बनी रही। दुकानों पर नए डिजाइन की पिचकारी आकर्षण का केंद्र रहे। दुकानदार अमित कुमार के मुताबिक बालों का विग 100 से 200 रुपये तक बिक रहे हैं। हथौड़ा, कुल्हाड़ी, त्रिशुल पिचकारी 150 से 400 रुपये तक के है। सिलिंडर पिचकारी 1400 से 1850 रुपये तक के हैं।