{"_id":"693f06404e3866f67103ff04","slug":"many-express-trains-including-intercity-trains-cancelled-basti-news-c-207-1-bst1006-149482-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इंटरसिटी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इंटरसिटी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।
बस्ती। बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने-जाने वाली गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें रविवार को निरस्त रहीं। इसके चलते पूरे दिन स्टेशन पर यात्रियों की जबरदस्त भारी भीड़ लगी रही। यात्री अपनी यात्रा को लेकर परेशान नजर आए। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ठंड के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने से प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो पर दिनभर यात्रियों की खचाखच भीड़ जमी रही। जैसे ही किसी ट्रेन के आने का संकेत होता की पहले से यात्री अपना सामान लेकर प्लेटफाॅर्म पर खड़े हो जाते और ट्रेन के पहुंचते ही बैठने के लिए यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती। कई स्पेशल ट्रेनों के निरस्त होने से नियमित चलने वाली ट्रेनों में इतना भीड़ चल रही है कि अधिकतर लोग बैठ भी नहीं पा रहे हैं।
कभी-कभार यात्री धक्का-मुक्का करते देखे गए। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-एसी स्पेशल, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने से स्टेशन पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही। ट्रेनों के निरस्त होने व अधिकतर के लेट होने की वजह से यात्री ठंड के मौसम में काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया था, जबकि कुछ ट्रेनें पहले से कोहरे की वजह से निरस्त चल रही हैं।