{"_id":"65a6ed37fc2a52d3e20ca3d4","slug":"manwar-sangam-express-will-run-from-ayodhya-cantt-till-22nd-basti-news-c-207-1-sgkp1004-10136-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 22 तक अयोध्या कैंट से चलेगी मनवर संगम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 22 तक अयोध्या कैंट से चलेगी मनवर संगम एक्सप्रेस
Wed, 17 Jan 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर व प्री नॉन इंटरलॉक कार्य व 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन से चलकर बस्ती रेलवे स्टेशन तक आने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस को 15 से 22 जनवरी तक रेलवे बोर्ड ने अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन तक चलने का निर्णय लिया है।
इसी तरह अयोध्या धाम जंक्शन से कटरा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर के रास्ते भटनी जंक्शन तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 22 जनवरी तक कटरा रेलवे स्टेशन से चलेगी। बस्ती रेलवे स्टेशन से गौर, बभनान, मनकापुर, कटरा, अयोध्या धाम के रास्ते सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होकर प्रयागराज जंक्शन तक जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तित होने से इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 14231 व गाड़ी संख्या 14232 प्रयागराज मनवर संगम एक्सप्रेस को 15 से 22 जनवरी तक अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर शाॅर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन यहीं से प्रयागराज स्टेशन जाएगी। गाड़ी संख्या 05425 भटनी-अयोध्या धाम पैसेंजर ट्रेन व गाड़ी संख्या 05426 अयोध्या धाम से चलकर भटनी तक जाने वाली आरक्षित पैसेंजर ट्रेन 22 जनवरी तक कटरा रेलवे स्टेशन से चलेगी।

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव