{"_id":"5b8ecdbe867a5548542ea2fa","slug":"mantriji-mla-says-worship-saru","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी, विधायक जी कहते हैं कड़ाही चढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी, विधायक जी कहते हैं कड़ाही चढ़ाओ
basti
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बंधे का निरीक्षण करते ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। जिले की अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री को घेर कर बाढ़ प्रभावितों ने सवालों की झड़ी लगा दी। महिलाओं ने कहा कि विधायक जी कहते हैं कि सरयू मइया को कड़ाही चढ़ाओ।
मंगलवार शाम दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र स्थित सरयू नदी के कटरिया-चांदपुुर तटबंध को देखने भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी से मरम्मत और बचाव कार्य की जानकारी ली। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि तटबंध को हरहाल में बचाना है। साथ में स्थानीय विधायक सीपी शुक्ला भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री का काफिला चांदपुर गांव के पास पहुंचा तो ग्रामीणों ने घेर लिया। मंत्री से समस्याओं की झड़ी लगा दी। चांदपुर की महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इस बांध पर एक विधायक जी आते हैं। जो कहते हैं कि सरयू माई को कड़ाही चढ़ा दीजिए। जिससे बांध बच जाएगा। जिस पर मंत्री ने ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की एक-एक समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर एसडीओ जीतेंद्र कुमार, एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ल, सीओ कलवारी, अरविंद वर्मा, ग्राम प्रधान शोभाराम राजभर, रामपाल राजभर, अनिल सिंह, राजेश राजभर, राजकुमार, तुलसीराम मौजूद रहे।