{"_id":"62e972e8da8e607d1040b650","slug":"mansoon-27-mm-rain-in-distt-basti-news-gkp4458380163","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम हुई बारिश, सड़क से खेत तक लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम हुई बारिश, सड़क से खेत तक लगा पानी
विज्ञापन
BASTI_बारिश होने पर खेत की जुताई करता किसान।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम : जिले में पहली बार झूमकर बरसा सावन
बस्ती। सावन में पहली बार जिले में खूब बारिश हुई। झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे जनपदवासियों को सोमवार रात राहत भरी रही। रात भर अच्छी बारिश हुई। जिससे मंगलवार दिन भर मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि मंगलवार दोपहर तक भी सावन की फुहार पड़ती रही।
बारिश का पानी खेत से लेकर सड़क तक नजर आने लगा। हालांकि सड़कों पर पानी व कीचड़ के कारण लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
शहर के महरीखांवा, तुर्कहिया, विद्युत निगम के सामने, कचहरी, स्टेशन रोड, ब्लॉक रोड पर बारिश का पानी जमा होने से कीचड़ हो गया। मंगलवार सुबह बारिश का पानी खेतों में भी दिखाई पड़ा। जिसे देखकर प्रगतिशील किसान परमानंद सिंह ने बताया कि इस बार मानसून में पहली बार इतनी बारिश हुई है। जिसे देखकर लग रहा है कि धान की फसल बढ़िया हो जाएगी। बताया कि इस समय बारिश का पानी फसलों के लिए खाद का काम करेगा। उनकी बढ़वार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
---------
बारिश से फसलों की लागत में आएगी कमी
- कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बारिश धान और गन्ना की फसल के लिए खाद का काम करेगी। उन्होंने बताया कि इसका सबसे ज्यादा असर फसलों की लागत पर पड़ेगा। बताया कि अभी तक किसान धान की फसल में पानी लगा रहे थे। लेकिन अब इससे निजात मिल जाएगी। बारिश फसल की लागत को कम करेगी। उन्होंने बताया कि जिन खेतों में धान की फसल में पानी अधिक लग गया है वहां किसान विकल्प के रूप में नैनो यूरिया व सागरिका का छिड़काव कर फसल को बढ़िया बना सकते हैं।
--------
सात अगस्त तक हैं बारिश के आसार
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि तीन से सात अगस्त तक जिले में बढ़िया बारिश के आसार बन रहे हैं। बताया कि बुधवार को मध्यम से घने बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
-------
ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें
- बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार अजगैवाजगंल सुकरौली मार्ग पर टूटी पुलिया पर मिट्टी डालने से लोगों का आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिया के पास बारिश का पानी जमा होने के बाद कीचड़ हो गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पक्कवा मार्ग पर पानी जमा होने से बस्ती व संतकबीरनगर की यात्रा करने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी तरह पाकरडाड़, महसों, देईसाड़ व नगर पंचायत के गांधी नगर, लोहिया नगर, लक्ष्मीबाई नगर आदि चौराहों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। बभनान, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, नगर बाजार, भानपुर, रुधौली में पानी जमा होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

BASTI_मुण्डेरवा कस्बे में भरा बारिश का पानी।- फोटो : BASTI