{"_id":"656f7086dc02eb88bf085144","slug":"mandal-will-soon-get-forensic-science-laboratory-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7943-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंडल को जल्द मिलेगा विधि विज्ञान प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंडल को जल्द मिलेगा विधि विज्ञान प्रयोगशाला
Wed, 06 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मंडल मुख्यालय पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) का निर्माण शुरू हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने प्रयोगशाला का निर्माण करने के लिए स्टोर रूम व कार्यालय स्थापित कर दिया है। इससे मादक पदार्थों, खून, अंगुली व मोबाइल फोन के जरिये होने वाले अपराधों की जांच कर कम समय में नतीजा निकाला जा सकेगा और लंबित केसों की प्रभावी पैरवी की जा सकेगी।
पूरे प्रदेश में 12 फारेंसिक लैब हैं, जहां सभी 70 जिलों से आए नमूनों की जांच होती है। इससे रिपोर्ट मिलने में करीब 15 दिन से एक माह तक का समय लग जाता है। रिपोर्ट आने के बाद तब उन नमूनों की जांच को साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें सबसे अधिक मादक पदार्थों के नमूनों की जांच में मुश्किल आती है। नतीजतन कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुश्किल को आसान करने के लिए मार्च में प्रदेश के बस्ती, अयोध्या, मिरजापुर, आजमगढ़, बांदा व सहारनपुर समेत छह जिलों में फॉरेंसिक लैब बनाने के निर्देश दिए थे। इसके निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी भवन खंड को सौंपी गई है। बस्ती सदर तहसील के पचीसा गांव में निर्मित होने वाले इस लैब पर 48.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी भवन खंड के अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने बताया कि फॉरेंसिक लैब के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। साइट पर स्टोर रूम व कार्यालय स्थापित करवाया जा रहा है। एई अखिलेश कुमार व अवर अभियंता आरपी चौधरी की टीम को मार्च 2025 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पांच मंजिला भवन में स्थापित होगा लैब
पीडब्ल्यूडी भवन खंड के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार व साइट इंजीनियर आरपी चौधरी के अनुसार 2076 वर्ग मीटर भूभाग में पांच मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें भूतल पर पार्किंग होगी और प्रथम तल पर रिकार्ड रूम, साइंटिस्ट रूम, डॉक्यूमेंट रूम, प्रशासनिक भवन, मैनेजमंट व फील्ड यूनिट रूम के साथ ही फिजिक्स व बैलेस्टिक डिविजन बनाया जाएगा। दूसरे तल पर एनलाइसिस रूम, केस ओपेनिंग, सीविट रीओपेन रूम, मीटिंग हाॅल, लाइब्रेरी, रिकार्ड रूम, स्टोर रूम व डीडी बायोलॉजी के रूम बनाए जाएंगे। बताया कि तीसरे तल पर फोटो डिविजन, डीडी कंप्यूटर व डीडी मेडिकालोजी, डीप रेफ्रिजरेटर व साइंटिस्ट रूम का निर्माण होना है। चौथे मंजिल पर कैंटीन, फायरिंग रेंज, डीडी टाक्सानोलॉजी डिविजन, कमेस्ट्री डिविजन व रेफ्रिजरेटर रूम स्थापित किया जाएगा।