{"_id":"651094fafbedbc1e73087a74","slug":"man-dies-after-being-hit-by-truck-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4869-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की चपेट में आने से शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की चपेट में आने से शख्स की मौत
Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
मुंडेरवा मार्ग पर हुआ हादसा, ट्रक के ठोकर से बाइक सवार भी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरवा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी बाबूराम (56) की मौके पर मौत हो गई। ट्रक के ठोकर लगने एक बाइक सवार प्रदीप चौरसिया (38) निवासी मिश्रौलिया, संतकबीरनगर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, महुली की तरफ से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले महादेवा पुलिस चौकी के बगल में खड़ी पिकअप में ठोकर मारा। पुलिस के पहुंचते ही चालक ट्रक को लेकर तेजी से मुंडेरवा की तरफ भागने लगा। खड़ौहा गांव के पास ट्रक ने ठेला लेकर आ रहे बाबूराम को पीछे से चपेट में ले लिया। इससे ठेला चालक उछलकर दूर जाकर गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गई। आगे जाकर ट्रक चालक माचियांवा गांव के पास एक बाइक सवार प्रदीप चौरसिया को टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक सवार को सीएचसी मुंडेरवा भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।