{"_id":"6afb7223cb6a0a842504ff61","slug":"make-classroom-instruction-effective-to-achieve-nipun-goals-basti-news-c-207-1-bst1005-171957-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए कक्षा शिक्षण को बनाएं प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए कक्षा शिक्षण को बनाएं प्रभावी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। न्याय पंचायत केशवपुर की संकुल स्तरीय बैठक सोमवार को कंपोजिट विद्यालय निपनिया में हुई। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने, दिसंबर और जनवरी में होने वाले निपुण असेसमेंट टेस्ट की तैयारी तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ विजय आनंद ने कहा कि निपुण लक्ष्य हासिल करना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शिक्षक नियमित रूप से बच्चों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करें और निर्धारित दक्षताओं के अनुरूप शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने निपुण असेसमेंट टेस्ट को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तैयारी करने पर जोर दिया। एआरपी रवीश कुमार मिश्र ने प्रभावी कक्षा शिक्षण के साथ भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाए। बच्चों के वर्तमान शैक्षिक स्तर के अनुसार शिक्षण की रणनीति बनाकर नियमित अभ्यास कराया जाए, ताकि प्रत्येक बच्चा निर्धारित निपुण लक्ष्य हासिल कर सके।
वरिष्ठ शिक्षक संकुल अखिलेश सिंह ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने, गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम के प्रभावी उपयोग और कक्षा में बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने को कहा।ए