{"_id":"ea649d1cb105640d537e90cf457b11fb","slug":"majestrate-will-be-front-and-rear-of-baravfat-juloos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारावफात जुलूस के आगे-पीछे चलेंगे मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारावफात जुलूस के आगे-पीछे चलेंगे मजिस्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। 24 दिसंबर को मनाए जाने वाले पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन
विज्ञापन
पर्व की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्व को
शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संवेदनशील एवं विवादित स्थलों पर विशेष
चौकसी बरती गई है।
छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए हैं। 13 बिंदुओं पर विशेष नजर रखने की योजना बनाई गई है। दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती गई है, इसमें एक जुलूस के आगे और दूसरा जुलूस के पीछे रहेंगे।
इसके अतिरिक्त सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों एक साथ त्यौहार के दिन पहले संवेदनशील वाले स्थलों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी एसडीएम की होगी।
एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हालांकि जिले में बारावफात पर्व को लेकर पिछले कई सालों से कोई विवाद नहीं हुआ है, मगर प्रशासन ने एहतियातन पूरी तैयारी कर ली है। विशेष सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है।
अयोध्या का समीपवर्ती होने के कारण इस जनपद की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। बताया कि सांप्रदायिक सद्भाव एवं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। बताया कि जुलूस के दिन जुलूस के आगे एसडीएम सदर राम प्रसाद और जुलूस के पीछे तहसीलदार विनोद सिंह मोर्चा संभालेंगे।
ईओ नगर पालिका को सफाई, जलापूर्ति एवं छुट्टा पशुओं को जुलूस मार्ग से दूर रखने के निर्देश दिए गए है। साथ एक्सईएन विद्युत प्रथम व द्वितीय को अनवरत विद्युत आपूर्ति करने को कहा गया है।