फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahson youth commits suicide under pressure to repay loan

Basti News: कर्ज चुकाने के दबाव में महसों के युवक ने की खुदकुशी

Sun, 08 Sep 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mahson youth commits suicide under pressure to repay loan
शुक्रवार को दिन में समूह के किस्त के लिए कंपनी के कर्मियों ने घर पर किया था दुर्व्यवहार
विज्ञापन

लालगंज पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अज्ञात कर्मियों पर दर्ज किया केस
लालगंज क्षेत्र के महसों गांव में शुक्रवार को जितेंद्र ने की थी खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज क्षेत्र के महसों गांव के युवक की आत्महत्या के पीछे समूह के जरिये लिया गया कर्ज वापस करने का दबाव बताया जा रहा है। शुक्रवार को फंदे से लटका युवक शव मिला था। उसकी पत्नी ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। थाने में उसने तहरीर दी कि किस्त जमा न कर पाने की वजह से दिन में कंपनी के कर्मचारियों ने काफी जलील किया था। उसी दबाव में पति अवसाद में चले गए थे। इसी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अज्ञात कर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, महसों गांव के बाग में शुक्रवार को दिन में पश्चिम टोला निवासी जितेंद्र (25) का फंदे से लटका शव मिला था। पुलिस टीम के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कंपनी के अज्ञात कर्मियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जितेंद्र की पत्नी रूमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने एक फाइनेंस बैंक से समूह के माध्यम से कर्ज लिया था। कुछ महीनों से हर हफ्ते कंपनी के कर्मचारी स्तर से पैसा ब्याज सहित लिया जाता रहा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एक-दो महीने से किस्त का पैसा नहीं दे पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि छह सितंबर को कंपनी के लोग सुबह करीब 11 बजे उसके घर आए और पैसा मांग रहे थे। पैसा न दे पाने पर भला-बुरा कह रहे थे। इसी बात को लेकर पति अवसाद में आ गए। इसी दबाव में वह घर से 500 मीटर की दूरी पर आम के आग में जाकर फंदा लगा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस घटना के लिए बैंक समूह के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed