फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahavivratri today, decorated pagoda

महाशिवरात्रि आज, सज गए शिवालय

Mon, 04 Mar 2019 12:25 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mahavivratri today, decorated pagoda
महाशिवरात्रि आज, सज गए शिवालय - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार को जिले के 108 मंदिरों पर जलाभिषेक होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं ने खास तैयारी की है। उधर, शिवरात्रि पर भद्रेश्वरनाथ, तिलकपुर, कड़र खास आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग भी कराई गई है।   
विज्ञापन


 रविवार को डीएम डॉ. राजशेखर, एसपी पंकज कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम के अनुसार शिवभक्तों के सुविधा के लिए कई जगह बैरिकेडिंग कराई गई है। वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए गए हैं। मंदिरों पर सफाई कार्य के लिए 120 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। व्यवस्था में सहयोग के लिए स्काउट गाइड के अलावा 20 अन्य स्वयंसेवकों को लगाया गया है। एसपी के मुताबिक कोतवाली थाने की पुलिस के अलावा जिले के विभिन्न थानों से एसआई, आरक्षी और महिला कांस्टेबल व दरोगा बुलवाकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती भी की गई है। बस्ती-फैजाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित तिलकपुर शिव मंदिर पर भी महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। यहां भी जलाभिषेक के साथ पूरे दिन मेले का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस मंदिर पर पूरे दिन एकत्र रहती है। मेले के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है।महाशिवरात्रि पर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों व उनके आसपास साफ-सफाई कराकर अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों के पास लगने वाले मेले व सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया गया है। कप्तानगंज के पूर्वी छोर पर स्थित तिलकपुर के सामने वर्षों पुराने स्थल जागेश्वर नाथ धाम में भारी भीड़ जुटती है। श्रद्धालु जलाभिषेक और मिन्नतें मांगने भी पहुंचते हैं। यहां सोमवार व शनिवार को लोग पूजन अर्चन के लिए आते हैं। माघ मास की त्रयोदशी व कांवड़ मेले में भीड़ जुटती है। नगर बाजार एवं आसपास के तमाम शिव मंदिरों पर रविवार को साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया। महादेव स्थित शिव मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बनकटी क्षेत्र के शिव मंदिरों बानपुर पिंड़ियां, थालेश्वर नाथ थाल्हापार, बेहिल नाथ, महथा, टिकवाजोत, पुरनपुर आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन मंदिरों पर शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। उधर, सल्टौआ क्षेत्र के महादेवा, ककरहिया, भिरिया ऋतुराज शिव मंदिर में लगने वाले मेलास्थल पर स्थानीय प्रशासन की ओर से साफ-सफाई कराई गई। इन मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed