फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahakumbh: Live location of bus will be available

महाकुंभ : बस की मिलेगी लाइव लोकेशन

Sat, 11 Jan 2025 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Jan 2025 04:06 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Live location of bus will be available
- बस्ती डिपो से 77 बसों को कुंभ मेले के लिए लगाया गया
विज्ञापन

- मार्गदर्शी एप को करना होगा डाउनलोड

बस्ती। महाकुंभ में जाने वाली बसें जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) से लैस की गई हैं। एप के माध्यम से रोडवेज की बस की लाइव लोकेशन यात्री सुगमता से देख सकेंगे।
महाकुंभ में स्नान करने जाने के दौरान लोगों को अब परिवहन निगम की बस के रूट संग किराया व अन्य जानकारी के लिए भटकना नहीं होगा। रोडवेज बस अड्डे पर किसी बस का इंतजार कर रहे हैं। बस कहां है और कब तक बस स्टैंड पहुंचेगी, इसके लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्मार्टफोन पर एक क्लिक पर अब बसों की जानकारी मिल सकेगी। इस सुविधा के लिए यूपी मार्गदर्शी एप को डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

बस्ती डिपो से महाकुंभ जाने वाली 77 बस में जीपीएस लग गए हैं। इनमें ऐसे फीचर लगाए गए हैं कि बसों की ओवरस्पीड, तेज ब्रेक और तेज गति से घुमाव का भी पता चलेगा। कितनी देर बस चालू हालत में खड़ी रही, इसकी सूचना भी रोडवेज प्रशासन को मिल सकेगी। साथ ही ट्रेनों की तरह ही बसों की लाइव लोकेशन भी देखी जा सकेगी। एप के माध्यम से यात्री चालक-परिचालक की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम बसों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह होगी लाइव ट्रैकिंग
रूटवार बस की डिटेल मिलेगी। बस्ती से दिल्ली सर्च करने पर उस रूट की सभी बसें नंबर के साथ दिखेंगी। कौन सी बस किस जगह पर है, यह जानकारी लोकेशन के साथ मिलेगी। आप जिस जगह पर हैं, वहां तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, यह भी पता चलेगा। बस एसी है या नॉन एसी इसकी भी जानकारी मिलेगी। बस में कितनी सीट और कितने यात्री हैं, इसका ब्योरा दिखेगा। बस का अगला स्टॉप कहां हैं, कितनी देर रुकेगी, बस कितनी स्पीड से चल रही है, यह भी देख सकेंगे। पीछे कितनी बसें हैं, उनकी क्या स्थिति है, इसे भी चेक किया जा सकेगा।


गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड होगा
एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर से यूपी मार्गदर्शी एप को डाउनलोड करना है। एप डाउनलोड होने के बाद उसकी मांगी गई जानकारी भरने के बाद बस की जानकारी मिल सकती है। हालांकि बस की लाइव लोकेशन की जानकारी करनी है तो उसके लिए साइन-अप करना होगा। एप में पैनिक बटन भी दिया है। जिसे क्लिक करने पर 112 नंबर डायल कर यूजर की लोकेशन को पुलिस विभाग तक शेयर कर सकता है।




निगरानी में भी मिलेगी सुविधा
एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिपो से महाकुंभ जाने वाली 77 बस में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। एप को अपडेट किया जा रहा है। इससे महाकुंभ में जाने वाले व अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नंबर डालने के बाद किसी भी बस की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। ड्राइवर की मनमानी पर भी लगाम लग जाएगी। अगर कोई बस चालक रास्ते में अनावश्यक स्टॉपेज ले रहा है या ओवर स्पीडिंग कर रही है तो वह भी पता चल सकेगा।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed