फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahakumbh and Sahalag together, daily traffic jam in the city

Basti News: महाकुंभ-सहालग साथ-साथ, शहर में रोजाना जाम

Fri, 21 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh and Sahalag together, daily traffic jam in the city
शहर में  रोडवेज बस स्टेान के पास लगा जाम।
गांधीनगर, मालवीय मार्ग और अस्पताल चौराहा पर जाम की समस्या गहराई
विज्ञापन

रेलवे और बस स्टेशन पर यात्रियों का बढ़ा दबाव, रात में भी बढ़ गई हलचल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाकुंभ और सहालग साथ- साथ चल रहा है। इस सीजन में रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। शहर में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आजकल आवागमन का हलचल ज्यादा हो गया है। आने- जाने वालों की भीड़ के चलते सड़क पर जाम अक्सर जाम लग रहा है।
जिला अस्पातल मार्ग, रोडवेज, गांधी बाजार, कंपनी बाग समेत अन्य मार्गों पर जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं। महाशिवरात्र भी अब कुछ ही दिन शेष है। इस तिथि तक प्रयागराज महाकुंभ में हर कोई डुबकी लगाने की इच्छा रखे हुए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना प्रयागराज जाने के लिए घरों से निकल रहे हैं। इससे रोजवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है। जिससे शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। सहालग के सीजन में खरीदार भी ज्यादा पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर जैसे आवागमन का दबाव ज्यादा हो जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने में यातायात पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की ज्यादातर बस जिला अस्पताल से होकर निकलती है। यह बसें रास्ते भर सवारियों को बैठाते हुए आगे बढ़ती है। इसके कारण भी जाम लग रहा है। शादी विवाह का सीजन चल रहा है। गांधी नगर, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, कंपनीबाग में खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। इन बाजारों के मुख्य मार्गों पर वाहन की लंबी कतार लग रही है। इससे शहरवासियों को जाम में फंसना पड़ रहा है। जाम के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। जाम में फंसने के कारण ग्राहकों का समय खराब होता है और वह जल्दी ही बाजार से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
कोट
आवागमन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यातायात पुलिस तैनात की जा रही है। जाम नहीं लगने दिया जा रहा है।
-अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed