फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Magistrate will submit report of booths within two days

Basti News: दो दिन के भीतर बूथों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे मजिस्ट्रेट

Tue, 19 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Magistrate will submit report of booths within two days
अटल बिहारी आडिटोरियम में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबो​धित करते डीएम अं
जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए प्रशिक्षित, डीएम ने दिए तैयारी के टिप्स
विज्ञापन

अनुपस्थित तीन जोनल तथा पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी दिन-ब-दिन आगे बढ़ रही है। सोमवार को अटल प्रेक्षागृह में सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षित किए गए। डीएम अंद्रा वामसी ने सभी को तैयारियों से संबंधित टिप्स दिए। कहा कि दो दिन के भीतर सभी मजिस्ट्रेट बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि समय रहते कमियों में सुधार किया जा सके।
डीएम ने कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की निष्पक्ष एवं स्वतंत्रपूर्ण मतदान में महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित तीन जोनल तथा पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट का वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, कानूनगो, लेखपाल से संपर्क करें। उनसे स्थानीय रिपोर्ट प्राप्त करें। संबंधित एसडीएम, तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष से भी मिलकर जानकारी लें।
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर पेयजल, बिजली, फर्नीचर, शौचालय, रैंप एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लें। बूथ की क्रिटिकल एवं बरनरेबुल स्थिति की जानकारी लें। निरीक्षण की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट 22 मार्च को सुबह 10 बजे उपलब्ध करानी होगी। बताया कि बस्ती सदर विधानसभा के लिए एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक, कप्तानगंज के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, हर्रैया के लिए एसडीएम विनोद कुमार पांडेय, रुधौली के लिए एसडीएम आशुतोष तिवारी तथा महादेवा के लिए एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। बताया कि मतदान के दिन ईवीएम तथा वीवीपैट की खराबी को ठीक करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में चार इंजीनियर की तैनाती की जाएगी। लोकसभा क्षेत्र को 16 जोन तथा 126 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्र ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान पार्टी के सदस्यों का मानदेय सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मोबाइल फोन में वोटर टर्न आउट एप डाउनलोड करें। प्रत्येक दो घंटे पर इसके माध्यम से मतदान प्रतिशत भेजना होगा। मतदान की समाप्ति पर बैलेट मतपत्र लेखा का फार्म 17 सी प्रत्येक पोलिंग एजेंट को उपलब्ध कराना होगा। भूमि संरक्षण अधिकारी/सहायक प्रभारी कार्मिक डाॅ. राजमंगल चौधरी ने विस्तार से जानकारी दी। सीडीओ जयदेव सीएस, एएसपी ओपी सिंह, डीडीओ अजय कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed