फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lucknow right now will fight in the battle of the Home Guard

होमगार्ड अब लखनऊ में लड़ेंगे हक की लड़ाई

Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lucknow right now will fight in the battle of the Home Guard
होमगार्ड अब लखनऊ में लड़ेंगे हक की लड़ाई
पिछले छह दिन से हक की लड़ाई लड़ रहे होमगार्ड अब लखनऊ में डेरा डालेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने आठ अगस्त को लखनऊ कूच का एलान किया है। डीएम कार्यालय परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार दोपहर बाद खत्म करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


पहली अगस्त अधिकारों के लिए संघर्षरत उप्र. होमगार्ड्स  अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के लोगों की सुनवाई नही होने से नाराजगी बढ़ी हैं। धरना खत्म करने के पहले
विज्ञापन

एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन दिया और मांगों के संबंध में जानकारी दी। सभी जवानों से आठ अगस्त को  अपने-अपने साधनों से लखनऊ पहुंचने की अपील की। धरने के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष  धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल, उदयनरायन तिवारी, दूधनाथ यादव, प्रमोद सिंह आदि ने  कहा कि होमगार्ड किसी भी स्थिति में संयम बनाए रखें और अनुशासन टूटने न पाए। कहा कि यदि छह दिनों तक चले धरने के दौरान उनकी मांगों पर विचार किया गया होता या सरकार ने वार्ता की पहल की होती तो लखनऊ कूंच की जरूरत न पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहे धरने के छठे दिन रविंद्र सिंह, रामसुभग, राम मिलन, चन्द्रमौलि चतुर्वेदी, राजमणि यादव, राजेश कुमार मिश्र, दूधनाथ यादव, अजय कुमार पांडेय, रूपेश कुमार, नंद कुमार, विनोद कुमार, कृष्णकमल, प्रवेश कुमार, सन्तराम मौर्य, चन्दवास  यादव, अमन श्रीवास्तव, शशिभान सिंह, श्याम नरायन यादव, कान्ति पाण्डेय,  वीरेन्द्र सिंह, रमेश यादव, राम अभिलाष उपाध्याय, राजेन्द्र चौधरी,  कृष्णावती, गायत्री, उमा भारती मीरा देवी, मीरा चौधरी, मीरा गुप्ता, अमन, मंजू आदि के साथ ही बड़ी संख्या में होमगार्ड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed