{"_id":"677eca0e236364653c0bf786","slug":"lost-confidence-in-kaptanganj-police-requested-dig-to-change-investigator-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130148-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कप्तानगंज पुलिस से उठ गया भरोसा डीआईजी से विवेचक बदलने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कप्तानगंज पुलिस से उठ गया भरोसा डीआईजी से विवेचक बदलने की गुहार
Thu, 09 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। मां और छोटी बहन की हत्या को लेकर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही गोदावरी की बेटी सरिता ने परिवार के साथ बुधवार को डीआईजी दिनेश कुमार पी. से मुलाकात की।
उसने कप्तानगंज पुलिस की तफ्तीश पर सवाल उठाए। कहा कि उन लोगों को कप्तानगंज पुलिस के रवैये से लग रहा है कि वह आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। विवेचक पर विवेचना में मजबूत साक्ष्य एकत्र न करने और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में टाल मटोल करने का आरोप भी लगाया।
उसने विवेचना अन्य थाने से कराने की मांग की। इस पर डीआईजी ने कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्हें विवेचना से संबंधित सभी पत्रावलियों को लेकर एक सप्ताह के अंदर पीड़ित पक्ष के साथ तलब किया है।
विज्ञापन
आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा। मुख्य आरोपी बिलोदर को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मंगलवार को भी सरिता दुबे अपने पति बबलू दुबे के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची थी। मगर, मुलाकात नहीं हो पाई थी। बुधवार को फिर वह पहुंची।
क्राइम मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से काफी देती से मुलाकात हो पाई। सरिता ने बताया कि उसने डीआईजी को बताया कि घटना का मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर को गिरफ्तार करने में कप्तानगंज पुलिस उदासीन बनी हुई है।
यह भी बताया कि उसे कुछ लोगों ने चौराहों पर घूमते देखा है। उसके परिवार के साथ अनहोनी घटना की धमकी भी दे रहा है। ्