फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Looseness in ANM s apointments

एएनएम की तैनाती में ढिलाई, 13 की ज्वाइनिंग लटकी

Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Looseness in ANM s apointments
एएनएम की तैनाती में ढिलाई, 13 की ज्वाइनिंग लटकी
विज्ञापन

बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नव चयनित 55 एएनएम में से 42 एएनएम की तैनाती जैसे-तैसे करा दी गई। 13 एएनएम ज्वाइनिंग के लिए विभाग का चक्कर लगा रही हैं। विभागीय जिम्मेदारों की उपेक्षा से इन कर्मियों की अबतक नियुक्ति नहीं हो सकी है।
जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत करीब आठ माह पहले एएनएम की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके क्रम में 55 एएनएम का चयन हुआ। कोरोना काल में टीकाकरण के लिए की गई इस नियुक्ति का कोई लाभ स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाया है। करीब एक माह पहले जब हो-हल्ला हुआ तो आनन-फानन 42 की तैनाती कर दी गई, लेकिन 13 एएनएम अभी भी तैनाती की राह देख रही हैं।
विज्ञापन

नव चयनित एएनएम का कहना है कि विभाग की इस कार्य प्रणाली से वह परेशान हैं। लेकिन, जिम्मेदार सुनने को तैयार ही नहीं हैं। जबकि नव चयनित के अभिभावक कहते हैं कि सीएमओ शेष एएनएम की नियुक्ति को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनसे मिलना भी आसान नहीं है क्योंकि वे कार्यालय में बहुत कम आते हैं। ऐसे में कैंप कार्यालय यानी उनके आवास पर वे आम लोगों से नहीं मिलते हैं। प्रतीक्षारत सूची में जिनका नाम है, उनमें से तैनाती की जानी है, लेकिन ढिलाई के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। कई सब सेंटरों में एकल एएनएम से अभी भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूरा हो चुका है सत्यापन
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि नव चयनित 42 एएनएम की नियुक्ति हो चुकी है। 55 की नियुक्ति होनी थी, जिसमें 13 नए शेष एएनएम की तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है। सभी अभिलेख सत्यापित हैं और इनकी तैनाती होने से टीकाकरण व अन्य कार्य में सहयोग लिया जा सकेगा। इस पूरे प्रकरण से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है।

---
बोले, प्रभारी सीएमओ
प्रभारी सीएमओ डॉ. जय सिंह ने बताया कि संविदा पर तैनात होने वाली शेष 13 एएनएम की नियुक्ति की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed