फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lohit was six hours late; the Clone Special also arrived with a three-hour delay.

Basti News: लोहित छह घंटे लेट, क्लोन स्पेशल भी तीन घंटे देरी से पहुंची

Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Lohit was six hours late; the Clone Special also arrived with a three-hour delay.
पुरानी बस्ती। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच बस्ती रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अधिकांश ट्रेनों का संचालन सामान्य रहा। हालांकि, तीन ट्रेनों की देरी से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस छह घंटे, जबकि दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल करीब तीन-तीन घंटे देरी से पहुंचीं। वहीं, पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15651 लोहित एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल भी निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से चलीं। इन ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। इनके अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य रहा। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, कंफर्म टिकट की उपलब्धता को लेकर यात्रियों की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मुंबई जा रहे यात्री असलम खान ने कहा कि ट्रेनों का समय से संचालन होने पर यात्रियों को काफी सहूलियत मिलती है। इससे यात्रा के दौरान अनावश्यक इंतजार और परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए रेलवे प्रयासरत है। ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं, अभी दिल्ली, मुंबई की ट्रेनों में कंफर्म टिकट आसानी से नहीं बन पा रहे। इससे यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed