फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lohia buses travel expensive after website restoration

Basti News: वेबसाइट बहाली के बाद लोहिया बसों का सफर महंगा

Tue, 16 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lohia buses travel expensive after website restoration
बस्ती। रोडवेज की ईटीएम सेवा बहाल होने के बाद लोहिया ग्रामीण बस सेवा का सफर महंगा हो गया है। यात्रियों को पांच पैसे किलोमीटर की दर से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। अक्सर यात्रियों से परिचालकों की तू-तू मैं-मैं भी हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बस्ती डिपो की ओर से परशुरामपुर, रघुनाथपुर, बबुरीबाबू, बांसी सहित नौ रूटों पर ग्रामीण यात्रियों के लिए लोहिया ग्रामीण बस सेवा संचालित है। इस बस में सफर करने पर यात्रियों को साधारण बस के किराए से पांच पैसे प्रति किमी कम देने पड़ते थे।
विज्ञापन

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) के वेबसाइट को साइबर ठगों ने हैक कर लिया गया था। तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के बाद नया वेबसाइट लांच करते हुए 8 मई को ईटीएम सेवा बहाल कर दी गई। ईटीएम में नया अप्लीकेशन डाउनलोड किया गया। इस इटीएम में लोहिया ग्रामीण बस सेवा का किराया साधारण बसों जैसा हो गया है। नए वर्जन के डाउनलोड होने के बाद इसमें ईटीएम में रूट निर्धारण नहीं हो पा रहा है। इससे विभागीय सिरदर्द भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस्ती रोडवेज डिपो की ओर से लोकल रूटों पर 10 लोहिया ग्रामीण बस सेवा संचालित हैं। इन बसों में अक्सर यात्रियों की भीड़ रहती है, चूंकि इसका किराया साधारण बसों से कम होता है। वर्तमान में बस्ती रोडवेज डिपो में 123 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें 28 अनुबंधित, दो जनरथ बस शेष साधारण बसें हैं।
---
परिचालक और यात्रियों में हर दिन हो रही तू-तू-मैं-मैं
ईटीएम में लोहिया ग्रामीण बस सेवा का किराया निर्धारित नहीं होने से यात्रियों से साधारण बस का किराया लिया जा रहा है। जागरूक यात्री इसको लेकर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं, ऐसे में परिचालक व यात्रियों में अक्सर बस में सफर के दौरान तू-तू मैं-मैं होती है।


---
नए ईटीएम वर्जन में लोहिया ग्रामीण बस सेवा के रूट निर्धारण का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा, इसके लिए वार्ता की जा रही है। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed