फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lock on the bank of the people on the street

बैंक पर ताला बंद कर सड़क पर उतरे लोग

Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lock on the bank of the people on the street
एपीएन कालेज के पास एटीएम से रूपया निकालने के लिए लगी लोगो की भीड़।
जिले में नोटबंदी से परेशान रहे लोगों को अभी भी पर्याप्त रकम नहीं मिल पा रही है। वहीं बैंकों की कुछ शाखाएं अभी भी रकम नहीं दे रही हैं। सोमवार को पुरैना स्थित एसबीआई में रकम नहीं मिलने से लोग नाराज हो गए और बैंक में ताला लगाकर सड़क पर उतर आए। खाता धारकों ने जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस और अन्य लोगों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। वहीं पूूर्वांचल बैंक की तमाम शाखाओं में सोमवार को दो दो हजार रुपये का भुगतान कर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

 
मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक भारतीय स्टेट बैक पुरैना में ग्राहक ताला जड़ कर बस्ती-बांसी मार्ग जाम करने  की कोशिश करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने समझाकर कर जाम हटवाया। इसके बाद बैंक का ताला का ताला खोला गया। खाताधारकों की  शिकायत थी कि शनिवार, रविवार की बंदी के बाद सोमवार की सुबह से ग्राहकों  ने रकम की आस में लाइन लगा ली थी। सुबह दस बजे बैंक कर्मी आए और अंदर  पहुंचने के बाद बताया कि रकम कल मिलेगी। इससे लोग नाराज हो गए। 
विज्ञापन


लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सेंट्रल बैंक ,पूर्वांचल बैंक ने अपने  ग्राहकों को राहत दी। लगातार दो दिन बैंकों के बंद होने से ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सेंट्रल बैंक लालगंज में रकम मिलने से लोगों को राहत मिली। वहीं  पूर्वांचल बैंक लालगंज ने भी अपने ग्राहकों को दो दो हजार रूपये देकर राहत प्रदान करने की कोशिश की। सेंट्रल बैंक के मैनेजर अरविंद कुमार ने कहा कि अब लाइन में लगे लोगों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटी  प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पूर्वांचल बैक बनकटी, महादेवा,  बानपुर, देईसाड़, पक्का बाजार, एसबीआई बनकटी में सबको दो से चार हजार रुपये दिए गए। सिंडीकेट बैंक बनकटी  कैशलेस रहा। बनकटी में एटीएम बंद रहे।  कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्वांचल बैंक कलवारी में सोमवार सुबह से दो दो हजार रुपये का वितरण किया गया। शाम साढ़े चार बजे रकम खत्म हो गई। इस कारण कुछ लोगों को खाली हाथ जाना पड़ा। पीएनबी की कलवारी और फेटवा शाखा ने अपने ग्राहकों को दो से 24 हजार रुपये तक दिए। वहीं एसबीआई पोखरी और कुसौरा में दो से छह हजार रुपये ग्राहकों में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed