{"_id":"5fe630448ebc3e41db1c0c7b","slug":"live-in-relation-marrige-basti-news-gkp3783414169","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन में रह रहे प्रधान और युवती की कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन में रह रहे प्रधान और युवती की कराई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव इन में रह रहे प्रधान और युवती की कराई शादी
- युवती के पिता ने प्रधान के खिलाफ थाने में दी थी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा (बस्ती)। क्षेत्र के बरहुंआ ग्राम पंचायत के प्रधान की शुक्रवार को मंदिर में शादी कराई गई। वह एक युवती के साथ लिव इन में रह रहे थे। युवती के पिता मुंबई में रहते हैं। वहां से गांव आने पर जब बेटी घर में नहीं मिली तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर प्रधान पर युवती को भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस सक्रिय हुई तो दोनों खुद थाने पहुंच गए। प्रधान और युवती ने कहा कि वे अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं और शादी के लिए तैयार हैं।
थाना क्षेत्र के बरहुवां निवासी चन्द्रभान की पत्नी की छह साल पहले निधन हो गया था। उनके तीन संतान दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी बेटी की शादी पत्नी की मौत से पहले ही हो चुकी थी। पत्नी की मौत के बाद उन्होंने बेटे को ननिहाल भेज दिया और बेटी को अकेली घर पर छोड़कर मुंबई चले गए। इसी बीच उनकी बेटी गांव के प्रधान मुहम्मद वकील के साथ बस्ती में लिव इन में रहने लगी। चन्द्रभान मुंबई से गांव लौटे तो बेटी को घर में नहीं पाकर तलाश शुरू की। गांव के लोगों से जानकारी मिलने पर उन्होंने मोहम्मद वकील के खिलाफ 15 दिसंबर को मुंडेरवा थाने में बेटी को भगाने की नामजद तहरीर दी। एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सक्रियता दिखाई तो प्रधान और युवती खुद मुंडेरवा थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राय, मुंडेरवा नगर सत्यप्रकाश जायसवाल, बेचूलाल, संयोजक सतेंद्र सिह,नारायण सिह, नन्हें चौधरी थाने पहुंचे और मुंडेरवा स्थित काली मंदिर में दोनों की शादी कराई।