फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Listening to the Srimad Bhagwat Katha frees a person from fear: Pandit Hariom

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव होता है भय मुक्त : पंडिम हरिओम

Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Listening to the Srimad Bhagwat Katha frees a person from fear: Pandit Hariom
हर्रैया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 मंगल पांडेय नगर भदासी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस कथा सुनाते हुए व्यास पंडित हरिओम कृष्ण जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल-वृंदावन में पूतना, शकटासुर, तृणावर्त, बकासुर, अघासुर, धेनुकासुर आदि राक्षसों का वध किया। कालिया नाग का दमन किया और गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का मान भंग किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंस ने कृष्ण-बलराम को मारने के लिए मथुरा में धनुष यज्ञ रखा और अक्रूर को वृंदावन भेजा। अक्रूर जी कृष्ण-बलराम को रथ में बैठाकर मथुरा लाए। मथुरा पहुँचकर श्रीकृष्ण ने धोबी, कुब्जा का उद्धार किया और रंगशाला में रखे शिव धनुष को तोड़ डाला। अगले दिन कंस ने मलयुद्ध का आयोजन किया। कृष्ण ने चारूण और बलराम ने मुष्टिक पहलवान का वध कर दिया। कुवलयापीड़ हाथी को भी मार डाला।
विज्ञापन

फिर श्रीकृष्ण मंच पर चढ़कर कंस को केशों से पकड़कर नीचे पटक दिया और उसकी छाती पर चढ़कर उसका वध कर दिया। कंस के भाईयों को बलराम जी ने मार दिया। कंस वध के बाद श्रीकृष्ण ने माता-पिता देवकी-वसुदेव को कारागार से मुक्त किया और उग्रसेन को पुनः मथुरा का राजा बनाया। कहा कि कंस वध से धर्म की स्थापना और अत्याचार का अंत हुआ। भगवान अपने सच्चे भक्त की पुकार अवश्य सुनते हैं और उसकी रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यास ने कहा कि जो भक्त प्रेम से कंस वध और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनता है उसके सभी भय दूर होते हैं और भगवान का प्रेम प्राप्त होता है। इस मौके पर पंडित चंद्र शेखर तिवारी, बृज किशोर शुक्ल, सभासद प्रतिनिधि रमाकांत पांडेय, सुरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय, सुधाकर पांडेय, बेनीमाधव तिवारी, ब्रह्मानंद पांडेय, दयानंद पांडेय, आशीष पांडेय, सचिन, बिपिन, बटुकनाथ पांडेय, अच्युतानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed