फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Line of patients from OPD to ward

Basti News: ओपीडी से वार्ड तक मरीजों की लाइन

Sun, 21 Apr 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Line of patients from OPD to ward
- गर्मी व तेज धूप से बेहाल हैं लोग, बीमार होकर पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तीखी गर्मी से बच्चों पर आफत है। जिला अस्पताल से लगायत निजी अस्पतालों में उल्टी दस्त, डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई। शनिवार को जिला अस्पताल में 100 से अधिक बच्चे इसी रोग से पीड़ित ओपीडी में पहुंचे। इसमें से अधिकतर को भर्ती करा दिया गया है।
गर्मी में जरा सी भी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। लोग तेजी से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण जिला अस्पताल के ओपीडी में डायरिया से पीड़ित मरीज आए। इनमें से अधिकतर लोगों को भर्ती कराया गया। डायरिया के साथ पेट में तेज दर्द, मरोड़, वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के भी रोगी आ रहे हैं। चिकित्सक डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे मरीजों के चलते मेडिकल और चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है। जिला अस्पताल के फिजीशियन ने बताया कि पारा चढ़ रहा है। ऐसे में अब डायरिया, उल्टी-दस्त के साथ बुखार रोगी बढ़ रहे हैं। धूप से बचाव जरूरी है। पानी अधिक पीएं और भोजन करते समय सावधानी बरतें। हरी सब्जियां अधिक खाएं।
विज्ञापन


---

गर्मी की चपेट में आने से बीमार हो रहे बच्चे

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने बताया कि तेज धूप की चपेट में आने से नवजात और मासूम बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। परिजनों को चाहिए कि वह शून्य से 14 वर्ष तक के बच्चों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने दें। बच्चों को बासी खाना बिल्कुल न दें। कटे फल या खुले में बिक रहे खाद्यान्न व देर से रखा दूध भी बच्चों को कतई न पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

बदले मौसम को देखते हुए अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और जीवनरक्षक उपकरण की पर्याप्त व्यवस्था है। चिकित्सकों को भी अलर्ट किया गया है। मरीजों के साथ किसी प्रकार की समस्या न हो। कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है कि वह बीमारों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
- डॉ. वीके सोनकर, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed