{"_id":"66f71fc365b43e2de7073fe4","slug":"lightning-strikes-bamboo-young-man-making-video-unconscious-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124645-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बांस पर गिरी बिजली, वीडियो बना रहा युवक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बांस पर गिरी बिजली, वीडियो बना रहा युवक बेहोश
Sat, 28 Sep 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
सोनहा (बस्ती)। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोनहा गांव में बिजली गिरने पर उसकी चपेट में आकर युवक बेहोश हो गया।
जानकारी के अनुसार, हामिद रजा (18) पुत्र मो. शमीम बारिश के दौरान घर से बाहर वीडियो बना रहा था। पड़ोस के हैदर अली के घर के सामने बांस के पेड़ पर अचानक बिजली गिर गई। आवाज सुन हामिद गिरकर बेहोश हो गया। बिजली गिरने से हैदर के घर चार्जिंग में लगा मोबाइल, बिजली बोर्ड व फ्रिज जल गए। बिजली की तेज आवाज से हड़बड़ा कर पास के तालाब के पास बैठा याकूब भी तालाब में गिर गया। बिजली की चपेट में आए हामिद को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। संवाद