फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Light rain in the morning...weather remained pleasant throughout the day

Basti News: सुबह हुई हल्की बारिश... दिनभर सुहाना बना रहा मौसम

Wed, 18 Sep 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Light rain in the morning...weather remained pleasant throughout the day
सुबह बारिश की वजह से बच्चों और ऑफिस आने-जाने में हुई समस्या
विज्ञापन

24 घंटे में बारिश के आसार, उमस से रहेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंगलवार की सुबह हल्की बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया। दिनभर बादल छाए रहे और उमस से राहत रही। मौसम विभाग ने 24 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मंगलवार की सुबह करीत सात से 10 बजे तक हल्की बारिश होती रही। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। अभिभावक बच्चों को रेनकोट पहना कर स्कूल छोड़ते हुए देखे गए। वहीं ऑफिस जाने वालों को भी दिक्कतें हुई। बारिश के कारण तमाम कार्यालयों में 10 बजे के बाद कर्मी पहुंचे। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि इतनी बारिश नहीं हुई है कि फसलों को नुकसान पहुंचे। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से घने बादल छाए हुए हैं। 24 घंटों में अच्छी बारिश हो सकती है। बताया कि फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री नीचे 28.5 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। उत्तरी पूर्वी हवा के कारण मौसम सुहाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed