{"_id":"65cd1abd92500e6eb8058904","slug":"light-rain-at-night-cloudy-throughout-the-day-basti-news-c-207-1-bst1001-111501-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रात में हुई हल्की बारिश.. दिन भर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रात में हुई हल्की बारिश.. दिन भर छाए रहे बादल
Thu, 15 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। आधी रात के बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हल्की बरसात होने लगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को दिन में बूंदा- बादी होती रही। दिन भर बादल छाए रहे। जिससे धूप नहीं निकली। दोपहर बाद चली हल्की हवा से तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को धूप खिलने और आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह हल्का कोहरा रहेगा। वहीं बुधवार की सुबह घने बादलों के बीच बूंदा-बांदी से हुई। बादलों को देखकर लोग दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे। दिन में दो बजे के बाद थोड़ी देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए। मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 48 घंटों तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे बृहस्पतिवार को हल्के बादल छाए रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 14.5 सेंटीग्रेड पर पहुंच गया है। न्यूनतम आर्द्रता 55 और अधिकतम 92 प्रतिशत दर्ज हुई।