फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   life imprisonment to brother-in -law

भाभी की हत्या के जुर्म में देवर को आजीवन कारावास

Fri, 17 Jul 2020 06:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment to brother-in -law
भाभी की हत्या के जुर्म में देवर को आजीवन कारावास
विज्ञापन

नाजायज संबंध बनाने में नाकाम होने पर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी की अदालत ने शुक्रवार को भाभी की हत्या के जुर्म में देवर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हत्या आरोपी सास की मुकदमे के दौरान मौत हो गई।

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परिपूर्णा नंद पांडेय ने अदालत के समक्ष घटना का विवरण रखा। उन्होंने बताया कि सोनहा थानाक्षेत्र के रामपुर भुड़री निवासी रजवंता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी इंद्रावती की शादी गौर थानाक्षेत्र के शिवा गांव निवासी जवाहर के साथ की थी। उसके तीन बच्चे थे। 20 फरवरी-2017 को सूचना मिली की बेटी की हत्या कर दी गई है। गांव जाने पर पाया कि बेटी का शव घर के बाहर पड़ा है। बताया कि मृतका का पति बाहर रहता था। उसका देवर ध्रुव यादव भाभी से नाजायज संबंध बनाना चाहता था। इसमें नाकाम देवर का भाभी से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी से नाराज देवर ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। अदालत ने साक्ष्य व नाबालिग बेटी की गवाही के आधार पर देवर व उसकी मां को दोषी पाया। मुकदमे के दौरान आरोपी सास की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

------
लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगी अदालतें
जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार व राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में शनिवार व रविवार को सभी अदालतें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed