{"_id":"6a89f159ad6c58c4de0ea0e7","slug":"letter-written-to-cmo-for-action-on-not-doing-medico-legal-basti-news-c-207-1-bst1031-164881-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेडिको लीगल न करने पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेडिको लीगल न करने पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा पत्र
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में मेडिको लीगल के लिए ड्यूटी लगने के बावजूद चिकित्सक के अस्पताल नहीं आने का मामला सामने आया है। 21 अगस्त को एक पीड़िता मेडिको लीगल कराने पहुंची, लेकिन संबंधित चिकित्सक के ड्यूटी पर नहीं आने से उसका चिकित्सीय परीक्षण नहीं हो सका। मामले में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने सीएमओ को पत्र लिखकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीएमएस ने पत्र में बताया कि 21 अगस्त को डॉ. प्रशंसा जायसवाल की महिला अस्पताल में मेडिको लीगल के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। उस दिन मेडिको लीगल का एक मामला आया था। सीएमएस के अनुसार, उन्होंने फोन पर चिकित्सक को मामले की जानकारी दी, लेकिन चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आईं। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान चिकित्सक ने अमर्यादित तरीके से बात की।
चिकित्सक के ड्यूटी पर नहीं आने के कारण पीड़िता का मेडिको लीगल नहीं हो सका। सीएमएस ने सीएमओ से चिकित्सक के खिलाफ कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस का कहना है कि मेडिको लीगल के लिए आने वाले पीड़ितों को चिकित्सक के नहीं आने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें या तो बिना परीक्षण के लौटना पड़ता है या दूसरे चिकित्सक के आने तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
एसएनसीयू की दो स्टाफ नर्स को नोटिस
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में तैनात दो स्टाफ नर्स को सीएमएस ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमएस के अनुसार, 21 अगस्त को उनके कक्ष में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में दोनों स्टाफ नर्स शामिल नहीं हुईं। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया है।
कोट
चिकित्सक की ओर से मेडिको लीगल नहीं किए जाने की जानकारी सीएमएस ने फोन पर दी है। यदि चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आई थीं तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-डाॅ. राजीव निगम, सीएमओ