{"_id":"69728445ad264fa1330af352","slug":"letter-sent-to-cmo-for-action-against-two-doctors-for-not-doing-medicolegal-basti-news-c-207-1-bst1005-151814-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेडिकोलीगल न करने पर दो डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेडिकोलीगल न करने पर दो डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजा पत्र
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में मेडिको लीगल कार्य में डाॅक्टरों की लापरवाही सामने आई है। ड्यूटी लगने के बावजूद चिकित्सक मेडिको लीगल का कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे पीड़ितों का समय से मेडिकल परीक्षण नहीं हो पा रहा है। इस पर सीएमएस ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
सीएमओ डाॅ. राजीव निगम को लिखे पत्र में सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया है कि जिला महिला अस्पताल में मेडिको लीगल के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टवार लगाई गई थी। कुछ चिकित्सक रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। 100 बेड हर्रैया महिला अस्पताल की डाॅ. जाह्नवी कसौधन की ड्यूटी नौ जनवरी व 20 जनवरी को रोस्टर के अनुसार थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। ऐसे मेडिको लीगल का कार्य प्रभावित हुआ। कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए। ऐसे ही सल्टौआ सीएचसी की डाॅ. आयुषी दुबे की 11 जनवरी को ड्यूटी थी, लेकिन वह भी नहीं आईं। ऐसे मेडिको लीगल का कार्य प्रभावित हुआ।
इसके साथ ही सीएमओ के अधीन जिला व महिला अस्पताल में तैनात अन्य महिला चिकित्सकोंं का मेडिको लीगल में ड्यूटी लगाई जाए, जिससे यह कार्य प्रभावित न हो। सीएमओ ने कहा कि पत्र उन्हें मिला है। जो चिकित्सक ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाई तय की जाएगी।