फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekhpal recruitment main examination will be held at 18 centers in the district.

Basti News: जिले के 18 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा

Wed, 20 May 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal recruitment main examination will be held at 18 centers in the district.
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए 21 मई को जिले के 18 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्सना एवं एसपी डॉ. यशवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6288 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार तथा विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल भर्ती परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, मनोज प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, हिमांशु कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed