फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekhpal arrested while taking bribe, sit-in protest at Kotwali gate

Basti News: रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, विरोध में कोतवाली गेट पर धरना

Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested while taking bribe, sit-in protest at Kotwali gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सदर तहसील के लेखपाल वेद प्रकाश दुबे को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को करीब 11:30 बजे तहसील के कानूनगो कार्यालय से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम लेखपाल को लेकर कोतवाली पहुंची तो पीछे से लेखपाल संघ के पदाधिकारी भी पहुंच गए।
वे लोग गिरफ्तारी को फर्जी बताते हुए हंगामा करने लगे। कहने लगे कि जमीन पर पड़े रुपये जबरदस्ती जेब में डालकर कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली के गेट पर धरना देकर एंटी करप्शन टीम के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस बीच कोतवाली में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के बगियापार निवासी शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता के पिता की 20 नवंबर 2024 को मृत्यु हो गई थी। उनकी वसीयत के लिए विनोद गुप्ता तहसील का चक्कर लगा रहे थे। विनोद के अनुसार, इसके लिए लेखपाल ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से 20 हजार रुपये पहले ही दे चुके थे। इस बात की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी। बृहस्पतिवार को योजनावद्ध ढंग से 10 हजार रुपये देते ही टीम के लेखपाल वेद प्रकाश दुबे निवासी रानी तालाब जिला पटना बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed