{"_id":"66ce3c88d2fdfd79020722c4","slug":"leak-in-saryu-canal-hundreds-of-acres-of-crops-submerged-basti-news-c-207-1-sgkp1004-122755-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नहर मेंं रिसाव, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नहर मेंं रिसाव, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
Wed, 28 Aug 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
सिल्ट सफाई व बंधों की मरम्मत न होने से हो रहा रिवास
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। पटखापुर गांव के पास सरयू नहर की टिकरी शाखा में रिसाव और ओवरफ्लो हो रहा है। इससे दर्जनों किसानों के खेतों में पानी भर गया है। ग्रामीणों की मानें तो नहर की कई स्थानों पर सफाई न होने से इसमें सिल्ट जमा हो गई है। इससे पानी आग नहीं बढ़ पा रहा है। चूहों की बिल के कारण पानी का रिसाव हो रहा है।
पटखापुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक देवेंद्र प्रताप सिंह, कांशीराम मौर्य, महेंद्र प्रताप सिंह, अमर नाथ पाठक, आशीष, महेश पाठक आदि ने बताया कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण नहर के बंधे कमजोर हो गए हैं। चूहों के बिल भी अधिक हैं। इससे पानी का रिसाव होकर खेतों में भर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पहले नहर की सफाई करने आए ठेकेदार ने पटखापुर गांव के पास करीब एक किमी क्षेत्रफल में सफाई व तटबंधों की मरम्मत का कार्य अधूरा छोड़ दिया।
नहर के पानी के कारण सैकड़ों एकड़ धान की फसल व पशुओं का चारा जलमग्न हो गया। पानी भरने के कारण हाईवे से सटे घरों एवं प्रतिष्ठानों में सीलन की समस्या पैदा हो गई है। किसानों ने डीएम रवीश गुप्ता से शिकायत कर नहर के पानी से खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
हर्रैया के एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत नहीं मिली है। टिकरी नहर के संबंधित अवर अभियंता को मौके पर भेजकर किसानों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। सरयू नहर टिकरी शाखा के अवर अभियंता अश्ननि प्रताप ने बताया कि नहर को किसानों ने काटा है। नहर में अयोध्या पंप कैनाल का पानी आ रहा है। इससे वह ओवरफ्लो होकर बह रही है।