{"_id":"5eca68ce8ebc3e90b0146d51","slug":"leady-suicide-in-basti-basti-news-gkp35228821","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत
पैकोलिया (बस्ती)। अगया बुजुर्ग गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साड़ी के फंदे से लटका उसका शव मिला।
पति की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौर थाना क्षेत्र के रेवटा खड़ग बहादुरशाही निवासी रितेश कुमार शुक्ल पैकोलिया थाना क्षेत्र के पेड़ार गांव निवासी अनुसूचित जाति की गुंजन से प्रेम करते थे। डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। कुछ दिन दोनों मुंबई में रहने के बाद गांव लौट आए। परिवार के लोगों ने दोनों का बहिष्कार कर दिया और घर में रखने को तैयार नहीं हुए। तब रितेश ने पैकोलिया थानाक्षेत्र के अगया बुजुर्ग गांव निवासी आलोक श्रीवास्तव के घर अपनी पत्नी के साथ रहकर उनकी कंबाइन मशीन व हार्वेस्टर चलाने लगे।
बताया जाता है कि वह शाम को बकाया रुपये लेने जलेबीगंज बाजार गए थे। देर रात तक वह नहीं लौटे। पत्नी ने फोन पर कुछ घरेलू समान लाने के लिए कहा तो उन्होंने डांट दिया। देर रात जब वह घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी साड़ी के फंदे से लटकी दिखी। रितेश ने इसकी सूचना पैकोलिया पुलिस व डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।