फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lawyers celebrated protest day

ग्राम अदालत गठन के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर

Fri, 12 Jul 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lawyers celebrated protest day
ीएम कार्यालय पर अधिवाक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के विरोध में प्रदर्शन किया। - फोटो : BASTI
ग्राम अदालत गठन के विरोध में वकीलों ने मनाया विरोध दिवस
विज्ञापन

बस्ती। ग्राम अदालत के गठन के विरोध में जिले के अधिवक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर गए। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। बाद में राज्यपाल, सीएम व मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम आशाराम वर्मा व जिला जज राजीव गोयल को दिया।
सुबह 10 बजे अधिवक्ता संयुक्त बार की ओर से सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में एकत्रित हुए। जहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय मार्ग पहुंच गए। इसके बाद अधिवक्ता सीधे न्यायालय परिसर होते हुए जिला जज कार्यालय पहुंचे और उन्हें मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन दिया। इसके बाद अधिवक्ता न्याय मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम की अनुपस्थिति में एएसडीएम को राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता ग्राम न्यायालय के लिए न्यायिक अधिकारियों, कर्मियों व भवन आदि के आधारभूत संरचनाओं को पूरा करने तथा वादकारियों के सुरक्षा की मांग कर रहे थे। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, महामंत्री अविनाश तिवारी ने कहा कि शासन ग्राम न्यायालय की स्थापना के पहले उसके आधारभूत ढांचों को व्यवस्थित करे। जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, महामंत्री रवि शरण सिंह ने कहा कि जब तक न्यायिक अधिकारियों कर्मियों की पूूर्ण तैनाती न हो जाए तब तक ग्राम न्यायालय का गठन का कोई औचित्य नहीं है। यंगबार के अध्यक्ष भानु प्रताप शुक्ल महामंत्री शेषनाथ पाठक व कमिश्नर बार के महामंत्री भागवत प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम अदालत में वादकारियों व अधिवक्ताओं की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में न्यायिक कार्यों में अव्यवस्था फैल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed