बस्ती। कृषि निदेशालय के निर्देश पर सोमवार को सदर तहसील के ग्राम पंचायत रैपुरा जंगल में मृदा नमूना एकत्रीकरण महाअभियान का शुभारंभ किया। निदेशालय से नामित टास्क फोर्स अधिकारी विनोद कुमार (संयुक्त कृषि निदेशक, गोरखपुर मंडल) ने रैपुरा जंगल गांव का भ्रमण किया।
उन्होंने स्थानीय कृषक लालजीत चौधरी के खेत से मृदा (मिट्टी) के नमूने संकलित किए। उन्होंने किसानों को मिट्टी की सेहत (मृदा स्वास्थ्य) की महत्ता से अवगत कराया गया। टास्क फोर्स अधिकारी एवं अन्य विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग और संतुलित उर्वरक प्रबंधन के संदर्भ में विस्तृत व तकनीकी जानकारी दी गई। इससे किसान कम लागत में बेहतर पैदावार कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, दीपक कुमार सिंह, जगदीश मौर्य आदि मौजूद रहे।