फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   late night begin emmersan of idols

देर रात तक हुअा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 28 Oct 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Updated Wed, 28 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं मंगलवार को विसर्जन के लिए देर शाम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली। रात में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ तो भोर में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन के दिन बस्ती शहर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद नजर आए। मंगलवार का दिन होने के कारण अधिकांश दुर्गा पूजा कमेटियों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए रात 12 बजे के बाद का समय चुना।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बस्ती शहर में इस बार मोहर्रम को लेकर काफी तनाव रहा, ऐसे में प्रशासन ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की थी। गैर जनपदों से भी फोर्स मंगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम से प्रतिमाएं अपने पंडालों से निकलनी शुरू हुई। डीजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु प्रतिमा के सामने चल रहे थे। भक्तों के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। जगह-जगह भक्त मां की आरती उतार रहे थे।

विसर्जन के लिए प्रतिमाएं निकली तो पूरे शहर में मेले जैसा दृश्य चहुंओर नजर आ रहा था। संपूर्ण मेला क्षेत्र को तीन जोन, चार सेक्टर और 12 सब सेक्टर में बांटा गया था।

विसर्जन के लिए एक एएसपी, पांच सीओ, 14 एसओ, 90 एसआई एक महिला एसआई, 150 एएसआई, 300 कांस्टेबल, 35 महिला सिपाही, 500 होमगार्ड, 15 मुख्य आरक्षी यातायात, दो फायर टेंडर , दो कंपनी पीएसी लगाई गई थी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहे।

भीड़ को नियंत्रित करने एवं यातायाता व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस मार्ग में आने वाले चौराहों गलियों के मोड़ो पर 60 पिकेट ड्यूटिया लगाई गई थी। पिकेट पर लगे पुलिकर्मी गलियों से आ रहे वाहनों को मुख्य मार्ग जिस पर प्रतिमाएं निकली थी, उस पर आने  से रोक रहे थे।


भीड़ को नियंत्रित करने में कई स्थानो पर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई थी। मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं छेड़खानी व अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में मोबाइल पार्टियां लगाई गई थी। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़े में उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed