फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lakhs of rupees stranded of five hundred NHM personnel

एनएचएम के पांच सौ कर्मियों के फंसे लाखों रुपये

Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stranded of five hundred NHM personnel
एनएचएम के पांच सौ कर्मियों के फंसे लाखों रुपये
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही से अटका है मामला, असहज महसूस कर रहे कर्मी
इंक्रीमेंट व एरियर का मामला
एक साल से लंबित है भुगतान, जिम्मेदार मौन, नाराज हैं कर्मचारी
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कर्मियों को विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति की गई है। इन कर्मियों का समय-समय पर मानदेय व इंक्रीमेंट लगता है, मगर पिछले एक साल से यहां तैनात आठ सौ में से करीब पांच सौ कर्मियों का इंक्रीमेंट व एरियर का लाखों रुपये विभाग के जिम्मेदार दबाए बैठे हैं। इसे लेकर कर्मचारी नाराज हैं। अधिकारियों की चुप्पी के चलते स्थिति बिगड़ रही है।
जिले के विभिन्न पदों पर एनएचएम में स्टाफ नर्स, कम्युनिटी हेल्थ आफिसर सहित तमाम पदों पर नियुक्ति है। यह कर्मी लंबे समय से कार्यरत हैं। पिछले एक साल से इन कर्मियों के लिए मानदेय आदि को लेकर खासी खींचतान चल रही है। विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते एनएचएम से जुटे कर्मी व अधिकारी असहज महसूस कर हैं। माह भर पहले आंदोलन तक हुआ, मगर केवल वेतन देकर ही जिम्मेदारों ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि संगठन ने तभी यह शर्त रखी थी कि साल भर से अधिक समय के बावजूद कर्मियों के वेतन का एरियर व इंक्रीमेंट समय से दे दिया जाए, मगर समझौता के बाद जिम्मेदार फिर उसी ढर्रे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनआईसीयू में तैनात संविदा नर्सों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अधिकारी तो निर्देश देते हैं, मगर निचले स्तर पर आकर फाइल अटक जाती है। कहा कि यदि ऐसा ही रहा तो जल्द ही काम बंद हड़ताल पर स्टाफ नर्स चली जाएंगी। एक स्टाफ नर्स ने कहा कि अधिकारियों की नहीं स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों की चलती है। आरोप लगाया कि एक साल से इंक्रीमेंट व एरियर की फाइल एनएचएम में रखी है, मगर कर्मियों को किसी की परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सभी मामलों का होगा निस्तारण
प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में है। नवागत सीएमओ चार्ज ले चुके हैं। ऐसे सभी मामलों का निस्तारण करा दिया जाएगा, जो लंबित हैं।
स्वास्थ्य विभाग की खबर में जोड
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के 25 संविदा स्टाफ नर्स का एक माह का वेतन, वर्ष भर का इंक्रीमेंट व एरियर और जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर तैनात राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एएनएम, सीएचओ के अलावा गैर संचारी रोग के कुल करीब पांच सौ कर्मियों का इंक्रीमेंट एरियर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed