फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laborer injured by beating dies during treatment

Basti News: पिटाई से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Wed, 13 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured by beating dies during treatment
छावनी। मारपीट में घायल थानाक्षेत्र के बतासीजोत अमोढ़ा खास निवासी 32 वर्षीय मजदूर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल अयोध्या में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बतासीजोत अमोढ़ा खास निवासी पूर्णमासी (32) पुत्र सुखऊ मेहनत मजदूरी करता था। उसकी मां का कहना है कि सोमवार सुबह काम करने के लिए घर निकला था। दिन में करीब 11:30 घर के लोगों को जानकारी मिली कि पूर्णमासी को रामरेखा गांंव में किसी ने मारापीटा है। यह सुनकर माता सुखना देवी, भाई रंजीत के अलावा गांव के कुछ लोग रामरेखा गांव पहुंचे। जहां उसे गंभीर हालत में देख इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि शंभू कच्ची शराब बेचने का अवैध धंधा करता है। पूर्णवासी कच्ची शराब पीने का शौकीन था। वह आए दिन कच्ची पीने के बाद ही घर पहुंचता था। सोमवार को भी शराब पीने के लिए शंभू के घर गया था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर शंभू ने पूर्णवासी पर लाठी, डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसओ नारायन लाल ने बताया कि सुखना देवी की तहरीर पर मारने पीटने वाले रामरेखा गांव के शंभू पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed