{"_id":"6838c25faf80e67e980daf58","slug":"laborer-injured-after-colliding-with-electric-pole-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137384-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली के खंभे से टकराकर घायल हुए मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली के खंभे से टकराकर घायल हुए मजदूर की मौत
Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थाने के सामने बिजली के खंभे से टकराकर घायल बाइक सवार 28 वर्षीय मनीराम की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। थानाध्यक्ष गौर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
गौर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी मनीराम गिरि पुत्र गोबरी 24 मई को सुबह गांव के सोनू पुत्र राम विलास के साथ बाइक से काम करने के लिए हर्रैया गया था। रात में लौटते समय पैकोलिया थाने से सटे पोस्ट आफिस के सामने बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सोनू को हल्की चोटें आईं। एंबुलेंस से मनीराम को सीएचसी गौर ले जाया गया।
वहां से उसे पहले जिला अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात करीब 10 बजे मनीराम की मौत हो गई। परिजन शव घर लाए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक चालक सोनू के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद