{"_id":"642c7b9e26680d60040b74b6","slug":"laborer-fell-into-the-canal-with-a-motorcycle-died-basti-news-c-7-1-112802-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहर में मोटरसाइकिल लेकर गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहर में मोटरसाइकिल लेकर गिरा मजदूर, मौत
Wed, 05 Apr 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के नटउवा खेसुआ मार्ग पर परेरवा गांव के पास 32 वर्षीय मजदूर बाइक लेकर नहर में गिर गया। परिवार के लोग उसे लेकर घर गए,जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक छावनी थाने के पूरे सुखराम गांव निवासी बुधिराम राजभर मंगलवार शाम को बाइक लेकर छावनी बाजार जा रहे थे। पास के गांव परेरवा पहुंचने पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक लेकर सरयू नहर में गिर गया। नहर में पानी नहीं था। जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। राहगीरों में से किसी ने उन्हें पहचान करके परिवार के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग पहुंच गए। उन्हें वहां से लेकर घर चले गए और एक निजी चिकित्सक को बुलाकर ले गए। पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधिराम के परिवार में उसकी पत्नी एक लड़का व तीन लडकियां है। बुधिराम ही अकेले कमाऊ व्यक्ति थे। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं मिली है।