{"_id":"5eca6a368ebc3e90a359c664","slug":"kwarntin-person-dipped-in-basti-basti-news-gkp352288432","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन युवक सरयू में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन युवक सरयू में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम क्वारंटीन युवक सरयू में डूबा
दुबौलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के सेमरा एहतमाली निवासी इरशाद (19) की सरयू में डूबने से मौत हो गई।
मोहम्मद इस्लाम के पुत्र इरशाद दो दिन पहले दिल्ली से आए थे। उनको होम क्वारंटीन किया गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने दो दोस्तों के साथ सेमरा एहतमाली स्थित सरयू की सोती में नहाने गए।
तैरने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूब गए। साथ गए दोस्तों ने लोगों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में निकट के प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।